Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

कोडरमा में नेचुरोपैथी सेंटर का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा में नेचुरोपैथी सेंटर का उद्घाटन
विज्ञापन
  • पांच बीमारी को छोड़ सभी प्रकार की बीमारी का होगा इलाज

टीम एबीएन, कोडरमा। न्यू कॉलोनी कोडरमा में नेचुरोपैथी सेन्टर का विधिवत उद्घाटन हजारीबाग के सुरेंद्र कुमार पांडेय के द्वारा फीता काट कर किया गया। मौके पर सेंटर में पूजा कर वातावरण को शुद्ध किया गया।

वहीं उद्घाटन में आये लोगों को इसके बारे में बताते हुए गौतम कुमार पांडेय ने कहा कि नेचुरोपैथी के माध्यम से पांच बीमारी को छोड़कर जिसमें एक्सीडेंटल, डिलीवरी, पोलियो ग्रसित, सीरियस रोगी और 90 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को छोड़कर हर प्रकार के रोग का ईलाज किया जायेगा।

आगे उन्होंने बताया कि यहां पर फियोथैरेपी और आयुर्वेद के माध्यम से गारंटी के साथ ईलाज किया जायेगा। साथ ही एक अच्छा प्लेटफार्म भी दिया जायेगा। इसमें पुराने से पुराने रोग जैसे बांझपन, लकवा, गठिया इत्यादि का इलाज किया जायेगा।

मौके पर सेंटर के संचालक सत्यम कुमार मेहता, चंद्रप्रकाश चौधरी, करण कुमार सन्तोष, विनोद कुमार पांडेय, चंदन कुमार, विक्रम कुमार, गौतम कुमार, सुनील कुमार, मुकेश कुमार के साथ काफी संख्या में लोगउपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,926