Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विश्व शांति और अहिंसा का संदेश देने दो अप्रैल को दौड़ेगी रांची

विश्व शांति और अहिंसा का संदेश देने दो अप्रैल को दौड़ेगी रांची
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दो अप्रैल कोजैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जीतो ) महिला शाखा, सम्पूर्ण भारतवर्ष के 65 चैप्टर्स की ओर से अहिंसा रन का एक भव्य आयोजन करेगा। योजन में भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि विश्व भर के 23 देश, जीतो के 65 चैप्टर्स एक साथ एक ही समय पर मैराथन (रन) स्टार्ट करेंगे। भारत से इस आयोजन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए रजिस्टर कराया गया है।

यह रन जीतो महिलाएं आयोजित कर रही हैं। यह रन ओपन फॉर आल है। इसमें सभी लोग हिस्सा ले सकते हैं। इसमें कोई आयु सीमा नहीं है। सभी अपना रेजिस्ट्रेशन किलोमीटर की दूरी के अनुसार करवाएंगे। यह रन मोरहाबादी से शुरू होकर कांके होते हुए मोराबादी में ही खत्म होगा। यह रन तीन किमी , पांच किमी और दस किमी का रहेगा, जिसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन एक न्यूनतम राशि का होगा। 

तीन किमी के लिए 300 रुपये, पांच किमी के लिए 400 रुपये और दस किमी के लिए 500 रुपये होंगे। यह एक मैराथन दौड़ होगी लेकिन अगर कोई दौड़ नहीं सकता तो चल कर भी इसे कर सकता है।

  • मैराथन दूरी की हर कैटेगरी के लिए (तीन किमी,पांच किमी, दस किमी) प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार विजेताओं ( महिलाओं एवम पुरुषो ) को अलग अलग दी जायेगी। दस किमी के लिए प्रथम पुरुस्कार – 41000/-, द्वितीय – 31000/- और तृतीय -21000 रुपये का है।
  • 45 वर्ष से अधिक प्रतिभागियों के लिए प्रथम पुरस्कार 20,000 रुपये, द्वितीय – 15000 रुपये और तृतीय 10000 रुपये का है।
  • पांच किमी के लिए प्रथम पुरस्कार 15000 रुपये, द्वितीय – 10000 और तृतीय 5000 रुपये का है।
  • तीन किमी के लिए 11000 रुपये का पहला पुरस्कार है। प्रतिभागियों को टी शर्ट, मेडल, सर्टिफिकेट, कैप, रिफ्रेशमेंट प्रदान किया जायेगा। इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए वेबसाइट www.ahimsarun.com पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.