Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

खांसी जुकाम को हल्के में न लें, जा सकती है जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खांसी जुकाम को हल्के में न लें, जा सकती है जान
विज्ञापन
  • जानलेवा बना इन्फ्लूएंजा : एच3एन2 से अब तक दो की मौत 

एबीएन हेल्थ डेस्क। देशभर में धूमधाम से होली मनाने के बाद अब देश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। बता दें कि जहां भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 440 नये मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,89,512 हो गयी है। 

वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,294 पर पहुंच गयी है। इसके साथ ही देश में एक और नये वायरस ने दस्तक दिया है जिससे अब तक दो लोगों की मौत भी हो गयी है। 

बता दें कि इंफ्लूएंजा अब जानलेवा बनता जा रहा है। देश में अब तक एच3एन2 से दो मौत के मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से एक मौत हरियाणा जबकि दूसरी मौत कर्नाटक में हुई है। देश में एच3एन2 के कुल 90 मामले आ चुके हैं। वहीं, एच1एन1 के 8 मामले मिले हैं। 

कुल इंफ्लूएंजा के तीन प्रकार होते हैं : एन1एन1, एच3एन2 और इन्फ्लूएंजा इ, जिसको यामा गाटा कहा जाता है। भारत में फिलहाल दो तरह के इंफ्लूएंजा वायरस एच1एन1 और एच3एन2 के मामले पाये गये हैं। 

क्या है लक्षण 

इसके साथ ही इंफ्लुएंजा अ का सबटाइप एच3एन2 वायरस है, जिसको लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने भी एडवाइजरी जारी की है। इस बीमारी में आपको तेज बुखार, तेज सिरदर्द, शरीर में दर्द, गले में दर्द, तेज खांसी, सर्दी जुकाम फेफड़े जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

क्या करें 

  • पानी पीते रहें शरीर को हाइड्रेट रखें। 
  • बाहर का खाना बिल्कुल न खायें और फ्लूड डाइट लीजिये। 
  • आप फ्लू वैक्सीन जरूर लगवाये। 
  • साथ में जो लोग इससे संक्रमित हैं उनसे दूरी बनाकर रखिये। 
  • हाथ को सेनेटाइज करके रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,787