Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

मानसिक तनाव से मुक्ति के साथ शुगर लेवल भी कंट्रोल रखता है कच्चा पनीर

मानसिक तनाव से मुक्ति के साथ शुगर लेवल भी कंट्रोल रखता है कच्चा पनीर
विज्ञापन
पनीर का नाम आते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। क्योंकि पनीर ऐसी चीज है, जो लोगों को सब्जी के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों में भी बहुत अच्छी लगती है। लोग इसे शौक से खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है की पनीर को कच्चा खाने के अनगिनत फायदे हैं, आज हम उन्हीं फायदों के बारे में आपको बताएंगे। पनीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, वसा, कैल्शियम, फास्फोरस, फोलेट और कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं। पनीर का सेवन करने से व्यक्ति का मानसिक तनाव दूर होता है, इसी के साथ शुगर लेवल भी कंट्रोल होता है। क्योंकि पनीर में सेलेनियम, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम पाया जाता है। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। पनीर खाने से व्यक्ति की याददाश्त भी बढ़ती है और हड्डियां भी मजबूत होती है। वैसे तो पनीर का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन उसे खाने का वक्त भी सही होना चाहिए। कच्चा पनीर आपको दोपहर के भोजन से 1 घंटे पहले खाना ठीक रहता है। क्योंकि इससे आप अधिक खाने से बच जाते हैं। इसी के साथ एक्सरसाइज के कुछ घंटे बाद भी पनीर का सेवन लाभदायक रहता है। इसके बाद आप रात को सोने से करीब 1 घंटे पहले भी पनीर खा सकते हैं। वैसे तो बाजार की चीजें खाने से आपका मोटापा बढ़ता है। लेकिन अगर आप पनीर का सेवन करेंगे, तो यह मोटापे से मुक्ति दिलाएगा। इसमें लिनेलाइक एसिड की मात्रा होती है। जो शरीर में फैट बर्न करने की रफ्तार को तेज करता है। अगर आपके शरीर की हड्डियां कमजोर है। तो आपको पनीर का इस्तेमाल करना चाहिए। पनीर में कैल्शियम, फास्फोरस होने के कारण यह आपका इम्यून सिस्टम तो मजबूत करता ही है, साथ ही तनाव को दूर करने में भी मदद करता है। आज की व्यस्तम जिंदगी में काम के अत्यधिक प्रेशर के चलते कई लोग टेंशन की चपेट में आ जाते हैं। इसके लिए कच्चे पनीर का सेवन करना बहुत जरूरी है। कच्चे पनीर का सेवन करने से इम्यून सिस्टम, कॉलेस्ट्रॉल लेवल, शुगर लेवल, बाबासीर आदि के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना एक समय भी कच्चे पनीर का सेवन करेंगे, तो आपके शरीर में फाइबर की कमी पूरी हो जाएगी। इससे आपको कई समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,980