कोरोना : 45 साल से अधिक के सभी लोगों को एक अप्रैल से लगेगा टीका
ABN Bureau• 23 Mar, 2021
1 Views
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज इस बात की जानकारी दी कि एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना का वैक्सीन लगाया जायेगा। प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के इस निर्णय के बारे में जानकारी दी। प्रकाश जावड़ेकर ने लोगों से आग्रह किया कि 45 साल से अधिक के लोग कोरोवा वैक्सीन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करायें। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन कोरोना वायरस के बचाव का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है। इसलिए सभी लोग वैक्सीन लगवायें। मंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि कोरोना वैक्सीन देश में पर्याप्त मात्रा में है, इसलिए पैनिक होने के जरूरत नहीं है, सभी को वैक्सीन मिलेगा। सरकारी अस्पताल में वैक्सीन फ्री मिलेगा और निजी अस्पतालों में यह फ्री मिलेगा।