टीम एबीएन, रांची। रांची के कांटा टोली फ्लाईओवर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे आनेवाले दिनो में लोगों को कंटाटोली में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर ही अब शनिवार से कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण क्षेत्र में ट्रैफिक को वन-वे किया गया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पिछले दिनों कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य का जायजा लिया था और वे खुद पहुंच कार्य की स्थिति को जाना था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में तेजी लाने को भी कहा था, जिसे लेकर अब कार्य में तेजी लाने का भरसक प्रयास भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में कंपनी की तरफ से कंटाटोली फ्लाईओवर निर्माण क्षेत्र में वन-वे लगाने की मांग की गई थी, जिसे लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस के द्वारा इस क्षेत्र को वन वे किया गया है।
लालपुर से आनेवाली वाली गाड़ियां तो कांटा टोली होते हुए बहू बाजार से सीरम टोली चौक होते हुए अपने निर्धारित रूट पर चलेंगी, लेकिन सीरम टोली चौक से कांटाटोली जाने वाली गाड़ियों को बहु बाजार से डायवर्ट किया गया है, जिस कारण बहु बाजार चौक से वाहन लोवाडीह वाले रास्ते में चलकर बसर टोली से होकर कांटाटोली जायेगी। हालांकि, स्कूल बसों को थोड़ी राहत जरूर देने की बात ट्रैफिक पुलिस कर रही है। ये जानकारी ट्रैफिक डीएसपी जितबाहन उरांव ने दी। इस निर्माण से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। कांटा टोली जाने के रास्तों को डायवर्ट कर दिया गया है, जिस कारण अब कांटा टोली जाने वालों को समस्या का समाना करना पड़ रहा है। रूट की जानकारी प्रॉपर न होने से लोग ज्यादा परेशान हैं।
वहीं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के चालक भी परेशान हैं; क्योंकि उन्हें अतिरिक्त चलना पड़ रहा है, लेकिन किराया पहले जितना ही मिल पा रहा है। इस वजह से लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर बनने से पहले रास्तों की प्रॉपर व्यवस्था करनी चाहिए। बहरहाल, आने वाले भविष्य को लेकर रांची तो तैयार हो रही है, लेकिन इसकी तैयारी मुकम्मल न होने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.