Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

यूक्रेन के दो क्षेत्रों को पुतिन ने जनमत संग्रह के बाद रूस में कराया शामिल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
यूक्रेन के दो क्षेत्रों को पुतिन ने जनमत संग्रह के बाद रूस में कराया शामिल
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के कब्जे किए हुए 2 क्षेत्रों को अधिकारिक तौर पर रूस में शामिल किया है। इसके लिए क्रेमलिन में एक भव्य आयोजन किया गया है। इस बात की जानकारी मॉस्को ने दी है। रूस ने कहा है कि इन इलाकों में जनमत संग्रह कराया गया था इसके बाद यह फैसला लिया गया है। हालांकि इसे यूक्रेन और अन्य पश्चिमी देशों ने अवैध बताया है। आधिकारिक तौर पर फिलहाल रूस ने खेरसोन और जापोरिज्जिया को ही शामिल किया गया है। इनके अलावा लुहान्स्क और दोनेत्स्क को भी शामिल किया जाना है। यूक्रेन में रूसी नियंत्रण वाले क्षेत्रों में मंगलवार को हुए जनमत संग्रह के बाद मॉस्को ने दावा किया था कि निवासियों ने अपने क्षेत्रों के औपचारिक रूप से रूस का हिस्सा बनने के लिए भारी समर्थन किया था। रूस के नियंत्रण वाले दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन के चार हिस्सों को शुक्रवार को औपचारिक रूप से देश में (रूस में) शामिल किए जाने की घोषणा के बाद क्षेत्र में सात महीने से जारी युद्ध एक नये खतरनाक मोड़ पर पहुंचने की आशंका है। जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेरबॉक ने जनमत संग्रह की निंदा करते हुए गुरुवार को बर्लिन में कहा, डरा धमका कर और कभी-कभी बंदूक की नोक पर भी लोगों को उनके घरों या कार्यस्थलों से मतपेटियों में मतदान करने के लिए ले जाया गया है। उन्होंने कहा, यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के विपरीत है। यह शांति के खिलाफ है। जब तक यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों में यह रूसी फरमान कायम है, कोई भी नागरिक सुरक्षित नहीं है। कोई भी नागरिक स्वतंत्र नहीं है। यूक्रेन के खेरसोन, जापोरिज्जिया, लुहान्स्क और दोनेत्स्क में मतदान हुआ था। यूक्रेन ने जनमत संग्रह को अवैध बताते हुए खारिज कर दिया है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि रूसी गोलाबारी में एक बच्चे सहित कम से कम आठ नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। यूक्रेन के डीनिप्रो में हुए हमले के बाद 12 साल की एक बच्ची को मलबे से बाहर निकाला गया। दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन के चार क्षेत्रों में मास्को-स्थापित प्रशासन ने मंगलवार रात दावा किया कि जनमत संग्रह में ज़ापोरिज्जिया क्षेत्र में 93% , खेरसोन क्षेत्र में 87%, लुहान्स्क क्षेत्र में 98% और दोनेत्स्क में 99% लोगों ने विलय का समर्थन किया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,376