Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

कर्मियों को सीपीडीसीएल की हिदायत : फोन पर कम, काम पर ज्यादा ध्यान दो...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कर्मियों को सीपीडीसीएल की हिदायत : फोन पर कम, काम पर ज्यादा ध्यान दो...
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोग अब ज्यादातर अपने मोबाइल फोन में ही डूबे हुए नजर आते हैं। दफ्तर हो या घर हाथ में मोबाइल एक पल भी लोगों से छूटता नहीं। सरकारी कर्मचारियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर यह राज्य रोक लगाने जा रहा है। कार्यालय में "व्यवधान रहित" माहौल बनाने के मकसद से सरकारी आंध्र प्रदेश केंद्रीय बिजली वितरण निगम लिमिटेड (सीपीडीसीएल) के सभी कर्मचारियों पर 1 अक्टूबर से ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सीपीडीसीएल ने कहा कि संचार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट वास्तव में शोर पैदा करने का माध्यम बन गये हैं क्योंकि अपने काम के घंटे के दौरान कर्मचारी अपने मोबाइल फोन पर समय बर्बाद कर रहे हैं, जिससे कार्यालय के दैनिक काम में बाधा आ रही है। सीपीडीसीएल ने कहा कि इसलिए सीपीडीसीएल की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जे पद्म रेड्डी ने कार्यालय में कार्य अवधि के दौरान कर्मचारियों द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया। हालांकि, संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह संभवत: किसी भी सरकारी संगठन में अपनी तरह का पहला आदेश है। एक अक्टूबर से सीपीडीसीएल के सभी कार्यालयों में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटरों, रिकॉर्ड सहायकों, टाइपिस्टों, कनिष्ठ एवं वरिष्ठ सहायकों तथा आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्यस्थल में प्रवेश करते समय अपने मोबाइल फोन जमा करने होंगे। सीएमडी ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी कर्मचारी को कार्य के दौरान किसी से फोन पर बात करने या संदेश भेजने की अनुमति नहीं होगी। वे सिर्फ लंच ब्रेक और चाय अवकाश के दौरान फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपात स्थिति में कर्मचारियों को अपने उच्च अधिकारियों को मोबाइल फोन पर सूचित करना होगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,607