Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

चीन : शी जिनपिंग के खिलाफ सेना का विद्रोह...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चीन : शी जिनपिंग के खिलाफ सेना का विद्रोह...
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। सोशल मीडिया पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। दावा किया जा रहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बीजिंग में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। यह सवाल तेजी से वायरल हो रहा है कि क्या चीन में शी जिनपिंग का तख्तापलट हो गया। हालांकि अब तक वहां की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। शी जिनपिंग के नजरबंद और हाउस अरेस्ट को लेकर लोग सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं और सवाल पूछ रहें हैं। क्या चीन में गुपचुप तरीके से सत्ता परिवर्तन हो गया है।
विज्ञापन