Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

इंजीनियरिंग संस्थानों की 54,477 सीटों पर एडमिशन शुरू

इंजीनियरिंग संस्थानों की 54,477 सीटों पर एडमिशन शुरू
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची (बृजमोहन ओझा)। आइआइटी, एनआइटी, ट्रिपल आइटी और जीएफटीआई के कुल 114 इंजीनियरिंग संस्थानों की 620 से ज्यादा कार्यक्रमों के 54,477 सीटों पर नामांकन के लिए अपने तय कार्यक्रमों के तहत ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने पहले चक्र का सीट एलॉटमेंट जारी कर दिया गया। जिन छात्रों को सीट आवंटित किए गए हैं और उन्हें सीट स्वीकार्य है तो इस स्थिति में उन्हें निर्धारित शुल्क सामान्य वर्ग को 35,000 रुपये और अन्य वर्गों को 15,000 रुपये आॅनलाइन मोड में जमा करना होगा। आॅनलाइन शुल्क जमा करने के बाद आॅनलाइन प्रमाणपत्रों का सत्यापन करवाना है। सभी प्रमाणपत्र पीडीएफ मोड में अपलोड किए जायेंगे। पहले चक्र के तहत नामांकन 26 सितंबर 2022 के शाम पांच बजे तक होंगे। यदि आवंटित सीट स्वीकार करने के बाद निर्धारित शुल्क जमा नहीं किया जाता है तो सीट स्वत: रद्द हो जायेगा। इस स्थिति में छात्र पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो जायेगा। सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा होने और सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट लेटर उपलब्ध होगा ,जिसे अपलोड कर छात्र अपने पास रखें। सीट आवंटन के अंतिम चक्र में फ्लोट या स्लाइड का आॅप्शन नहीं रहेगा। इस वर्ष एनआईटी राउरकेला की ओर से केंद्रीयकृत सीट एलोकेशन की प्रक्रिया कराई जा रही है। जिन छात्रों को सीट आवंटित हुए हैं उनके सामने तीन विकल्प होंगे : 1. फ्रीज : वैसे छात्र जिन्हें वांछित सीट आवंटित हो गई है और वो अगले चक्र के लिए अनिच्छुक हैं उन्हें अपने उपलब्ध सीट को फ्रीज करना होगा। यदि छात्र ने फ्रीज आॅप्शन को चुना है तो इस स्थिति में उसे किसी भी परिवर्तन का आॅप्शन नहीं रहेगा। 2. फ्लोट : वैसे छात्र जिन्हें आवंटित सीट तो स्वीकार है, लेकिन वे बेहतर कॉलेज के लिए अगले चक्र के काउंसलिंग प्रक्रिया में बने रहना चाहते हैं उन्हें अपने सीट को फ्लोट करना होगा । 3. स्लाइड : वैसे छात्र जिन्हें आवंटित सीट तो स्वीकार है लेकिन वे उसी संस्थान में बेहतर ब्रांच के इच्छुक हैं उन्हें अपने सीट को स्लाइड मोड मे रखना होगा। (नोट : वैसे छात्र जिन्हें पहले चक्र में आवंटित सीट में नामांकन नहीं लेना है, वे या तो फ्लोट या फिर स्लाइड का आॅप्शन चुन सकते हैं।) (लेखक एबीएन न्यूज की काउंसिलिंग टीम से जुड़े हैं।)
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.