Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

राष्ट्रपति पुतिन की धमकी के बाद देश छोड़ रहे लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रपति पुतिन की धमकी के बाद देश छोड़ रहे लोग
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। आपने अभी तक दिल्ली-एनसीआर में भारी ट्रैफिक समस्या देखी होगी। रात के समय की सैटेलाइट तस्वीर को देखकर आपको लगता होगा कि दिल्ली में तो वाहनों का जाल बिछा है। लेकिन आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसको देखकर लग रहा है कि धरती से ज्यादा ट्रैफिक आसमान में है। दरअसल, विश्वभर की फ्लाइट्स ट्रैकिंग सर्विस फ्लाइटरडार24 ने एक क्लिप पोस्ट की है। इस क्लिप को अब तक 50 लाख लोग देख चुके हैं। क्लिप में आप देख सकते हैं कि रूस से निकलने वाली फ्लाइट्स की संख्या कितनी ज्यादा है। रूस में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। रूस की पुलिस को लोगों को हिरासत में ले रही है। पुतिन के परमाणु अटैक की धमकी की बाद पूरी दुनिया मानों सहम गई है। रूस के लोगों को डर सता रहा है कि देश में मार्शल लॉ लगाया जा सकता है। इसके बाद लड़ने की उम्र के पुरुषों को रूस छोड़ने की अनुमति नहीं दी जायेगी। ये सारी उड़ाने रूस से निकलकर दूसरे देशों तक जा रही हैं। गूगल डेटा ने बताया कि लोग सबसे ज्यादा फ्लाइट्स सर्च कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्र के नाम दिए एक भाषण में सभी नागिरकों को एक हो जाने का निर्देश दिया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार रूस से एकतरफा टिकट तेजी से बिक गए और टिकट की कीमतें आसमान छू गईं। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण ने आशंका जताई थी कि मार्शल लॉ लगाया जा सकता है और लड़ने की उम्र के पुरुषों को रूस छोड़ने की अनुमति नहीं दी जायेगी। यूक्रेन के साथ करीब सात माह से जारी युद्ध में मिले झटकों के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तीन लाख आरक्षित सैनिकों की आंशिक तैनाती की घोषणा की और रूस की संप्रभुता के लिए इसे आवश्यक बताते हुए आरोप लगाया कि पश्चिमी देश उनके देश (रूस) को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि 3,00,000 रिजर्विस्ट (आरक्षित सैनिक) की आंशिक तैनाती की योजना बनाई गई है। पुतिन ने टेलीविजन के जरिए देश को संबोधित करते हुए चेतावनी भरे लहजे में पश्चिमी देशों से कहा कि रूस अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठायेगा और यह कोरी बयानबाजी नहीं है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने आदेश पर हस्ताक्षर कर दिये हैं और यह प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ हो जायेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,820