Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

अबू धाबी में हैं अशरफ गनी, अफगानिस्तान में मचा है कोहराम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अबू धाबी में हैं अशरफ गनी, अफगानिस्तान में मचा है कोहराम
विज्ञापन
अफगानिस्तान। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी परिवार के साथ अबू धाबी में हैं। इसकी पुष्टि UAE सरकार ने की है। देश पर तालिबान का कब्‍जा होने के बाद अशरफ गनी परिवार के साथ देश छोड़कर भाग गये थे। वहीं ताजिकिस्तान में अफगान दूतावास ने इंटरपोल के जरिए अशरफ गनी, हमदुल्ला मोहिब और फजलुल्लाह महमूद फाजली को गबन के आरोप में हिरासत में लेने को कहा है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्‍जा के बाद वहां हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लोग दहशत में हैं और देश छोड़ना चाह रहे हैं। जलालाबाद में तालिबान के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। तालिबान लड़ाकों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग की, जिसमें दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं कई लोग जख्‍मी बताये जा रहे हैं। भारत समेत कई देशों का वहां से अपने लोगों को निकालने का अभियान जारी है। भारत ने बीते दिन कई लोगों को निकाला, आगे भी ये मिशन जारी रहेगा। दूसरी ओर तालिबान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुनिया से अपील की है कि उनकी सरकार को मान्यता दी जाए।
विज्ञापन