Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

ताइवान : 24 घण्टे में भूकंप के दोहरे झटके से कई घर तबाह, ट्रेन की डिब्बे पलटे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ताइवान : 24 घण्टे में भूकंप के दोहरे झटके से कई घर तबाह, ट्रेन की डिब्बे पलटे
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। ताइवान में रविवार को एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया है। इस तरह पिछले 24 घंटों के अंदर दूसरी बार यहां पर भूकंप आ गया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 बताई गई है और इसने यूजिंग जिले को प्रभावित किया है। इससे पहले शनिवार को भी यहां भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। यह भूकंप 6.9 की तीव्रता से दक्षिणी पूर्वी ताइवान में आया था। इसके चलते यहां पर एक बिल्डिंग गिर गई थी और सड़कें फट गई थीं। बताया जाता है कि भूकंप के चलते यहां पर कई घरों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा भूकंप के चलते ट्रेन के कुछ डिब्बों के भी पलट जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिन से यहां पर लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं। बता दें कि 7.2 तीव्रता का यह भूकंप युजिंग से 85 किमी पूर्व में दोपहर करीब 12:14 बजे आया। वहीं शनिवार शाम दक्षिण पूर्वी ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 दर्ज की गई थी। भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान अब तक खबर नहीं है। हालांकि यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 6.6 बताई है। जल जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में ताइतुंग काउंटी में गुआनशान टाउनशिप के पास था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,823