Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

मैक्सिको : ईंधन से भरे टैंकर और बस की टक्कर में 18 जिंदा जले

मैक्सिको : ईंधन से भरे टैंकर और बस की टक्कर में 18 जिंदा जले
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। मैक्सिको में शनिवार को एक सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। यहां मॉन्टेरी शहर की ओर जाने वाले राजमार्ग पर ईंधन से भरे टैंकर और बस में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया, टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और वे पूरी तरह से जल कर खाक हो गये। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में नौ लोगों के शवों को बरामद किया गया था। बाद में नौ अन्य लोगों के जले हुए शव बरामद हुए। अधिकारियों का कहना है कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में टैंकर चालक सुरक्षित है। उसे मामूली चोटें आई हैं। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। जांच में पता चला है कि बस हिडालगो से मॉन्टेरी शहर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,959