Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

7.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से हिला पापुआ न्यू गिनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
7.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से हिला पापुआ न्यू गिनी
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पापुआ न्यू गिनी के उत्तरपूर्वी इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी है। अभी भूकंप से हुए नुकसान के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन यूएसजीएस ने कुछ लोगों के हताहत होने तथा नुकसान की आशंका जताई है। भूकंप सुबह छह बजकर 46 मिनट पर आया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र कम आबादी वाले इलाके कैनांतु से 67 किलोमीटर पूर्व में जमीन से 50-60 किलोमीटर की गहरायी में था। राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) ने कहा कि इलाके में सुनामी का कोई खतरा नहीं है। यह भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है। देश के मध्य क्षेत्र में 2018 में 7.5 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 125 लोग मारे गये थे।
विज्ञापन