झारखंड
पूज्य जया किशोरी के भजनों पर चौथे दिन भी झूम उठा लोहरदगा
ABN Bureau
•
08 Sep, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन पूज्या जया किशोरी जी के कार्यक्रम स्थल व्यास मंच में आगमन होते ही भक्तों के गगनचुम्बी जयकारों से वातावरण गुंजयमान हो गया, माहौल भक्तिमय हो गया। राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने पूज्या जयाकिशोरी जी को पीला अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनन्दन किया। मुझे ऐसी लगन तू लगा दे मैं तेरे बिना पल ना रहूं, मन में प्यार वाला दीप जगा दे मैं तेरे बिना पल ना रहूं। भजन से श्रीमद्भागवत कथा प्रारम्भ की गई। कलयुग में धर्म की रक्षा कैसे होगी? प्रसंग पर नारद जी ने कहा कि धर्म को बचाने के लिए पांच लक्षण है जितना हो सके सत्य बोलना चाहिए। जो तकलीफ में हो पीड़ा में हो उसके साथ दया करनी चाहिए इंसानियत दिखाना चाहिए। स्वयं और पूरे परिवार के साथ पवित्र एवं शुद्धता के साथ रहना चाहिए। विचारों को शुद्ध एवं वाणी को सरल रखें। दीक्षा में जो कोई भी दे उसे प्रसाद समझ कर ग्रहण करना चाहिए।
राजा बलि स्वर्ग पर स्थायी अधिकार जमाने के लिए अश्वमेध यज्ञ करा रहा है। यह जानकर वामन के रूप में श्री विष्णु वहां पहुंचे। राजा बलि ने उन्हें एक उत्तम आसन पर बिठाकर उनसे भेंट मांगने के लिए कहा। इस पर वामन चुप रहे। लेकिन जब बलि के पुनः आग्रह पर उन्होंने अपने कदमों के बराबर तीन पग भूमि भेंट में मांगी। राजा बलि ने हाथ में जल लेकर तीन पग भूमि देने का संकल्प ले लिया। संकल्प पूरा होते ही वामन का आकार बढ़ने लगा और वे वामन से विराट हो गये। उन्होंने एक पग से पृथ्वी और दूसरे से स्वर्ग को नाप लिया। तीसरे पग के लिए बलि ने अपना मस्तक आगे कर दिया। वह बोला प्रभु सम्पत्ति का स्वामी सम्पत्ति से बड़ा होता है। तीसरा पग मेरे मस्तक पर रख दें। सब कुछ गंवा चुके बलि को अपने वचन से न फिरते देख वामन प्रसन्न हो गये। उन्होंने ऐसा ही किया और बाद में उसे पाताल का अधिपति बना दिया और देवताओं को उनके भय से मुक्ति दिलायी।
कृष्ण जन्मोत्सव : नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। जैसे बधाई गीतों पर पूरा पंडाल पीला वस्त्रों में भक्त जन नाचते गाते नजर आये। यह नजारा श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का था। श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिन गुरुवार को कर्मयोगी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बडे़ आनंद और हर्षाेल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कंश के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। भगवान कृष्ण जन्मोत्सव में नन्हें बालक ने भगवान कृष्ण का रूप धारण कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सभी ने कृष्ण जन्म का आनंद लिया। कथा वाचक जया किशोरी के भजनों पर नृत्य करते हुए पुष्प वर्षा कर मिठाईयां बांटी गई। उन्होंने बताया कि जब-जब पृथ्वी पर कोई संकट आता है, दुष्टों का अत्याचार बढ़ा है तो भगवान अवतरित होकर उस संकट को दूर करते हैं। भगवान शिव और भवगान विष्णु ने कई बार पृथ्वी पर अवतार लिए हैं। भक्तों की पुकार पर दैत्य दानवों के संहार के लिए भगवान स्वयं धरती पर प्रकट हुए और दुष्टों का हर युग में संहार किया।
श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, साहू परिवार से शैफाली साहू, अरुणा साहू, धीरज प्रसाद साहू, मनु साहू, राहुल साहू, वंदना साहू, हर्षित साहू, रुचि साहू, राजश्री साहू, हंसा साहू, शेरी मुनी साहू, सरिता जायसवाल, नेहा साहू, मदन मोहन शर्मा, सच्चिदानंद चौधरी, डी एफ ओ अरविंद कुमार, अशोक यादव, ओमप्रकाश सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, संजय बर्मन, निशिथ जायसवाल, संदीप कुमार, लाल मोहन प्रसाद केशरी, डॉ अजय शाहदेव, कमल प्रसाद केशरी, मोहन दुबे, कंवलजीत सिंह, अरुण राम, राहुल कुमार, बलवीर देव, देवाशीष कार, राजकिशोर महतो, वीरेंद्र मित्तल, कृष्ण मोहन केशरी, कैलाश केशरी, उर्मिला केशरी, प्रमोद अग्रवाल, विजय जायसवाल, सतीश जयसवाल, राकेश सिंह, अनिता पोद्दार, अनिल कुमार, बी के ब्लांजिनप्पा, सामी ब्लांजिनप्पा, देवंती गुप्ता, सुष्मिता देवी, रानी देवी, संध्या गुप्ता, राजेश महतो, अर्पिता मुखर्जी, इशानी मुखर्जी, विनीता कुमारी, गोपाल साहू, बिजली महतो, विनोद कुमार, राजू महतो, ब्रज सिंह, राजकुमार प्रसाद, मनीष साहू, गीता देवी, जयगोविंद सोनी, इंदु देवी, विमल गुप्ता, सोहन पटेल, सुरेश ठाकुर, कमला देवी, विनोद राय, अनुज साहू, विनय पोद्दार, मुरली अग्रवाल, अनिल मोदी, संजय मोदी, प्रेम प्रजापति, रमेश केशरी, रमेश साहू, राजीवरंजन प्रसाद, उदय गुप्ता, विनोद सिंह, आशीष कुमार, अमित कुमार, आकाश खत्री, जयजीत कुमार चौबे, आलोक राय, दिवेश कुमार, नितिन सिंह, रोहित ओझा, नीरज साहू, निलेश सिंह, सुधीर अग्रवाल, संजय महाराज, प्रमोद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार, विजय जयसवाल, दिनेश पांडेय, शशि वर्मा, अविनाश कौर, लखन मांझी, सजल कुमार, गोपाल साहू, दुर्गा प्रजापति, रोहन श्याम केसरी, बंटू जयसवाल, प्रदीप विश्वकर्मा, दिग्गज कुमार सिंह, सतीश विश्वकर्मा, आलोक कुमार, मनीष कुमार, सुजीत राय, रमेश साहु, राम लखन प्रसाद, प्रवीण कुमार, संदीप मिश्रा, सरोज प्रजापति, दिनेश अग्रवाल, मनीष प्रसाद, विजय सिंह, पंकज जयसवाल, हिमांशु कुमार, जयप्रकाश शर्मा, संजीव शर्मा, रमेश शर्मा, सागर वर्मा, मुरारी गोस्वामी, प्रवीण प्रसाद, गुडूस गुप्ता, गुप्तेश्वर गुप्ता, मनोज जयसवाल, मनोज गुप्ता, सत्यपाल कुमार, श्रवण कुमार, भीम महतो, नवीन जयसवाल सहित शहर के भक्त जन उपस्थित थे।
विज्ञापन