Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

दक्षिण कोरिया : हिनामनोर चक्रवात से 14 लोगों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दक्षिण कोरिया : हिनामनोर चक्रवात से 14 लोगों की मौत
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। दक्षिण कोरिया के दक्षिणी क्षेत्र में मंगलवार को आए भीषण चक्रवात के कारण तीन फुट बारिश हुई, सड़कें नष्ट हो गईं और बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने से 66 हजार घरों की बिजली चली चली गई। इसके साथ ही चक्रवात हिनामनोर से बचने के लिए हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। चक्रवात के कारण 133 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और जेजु द्वीप पार भारी तबाही हुई। इसके बाद चक्रवात उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया जिसके चलते आने वाले दिनों में पूर्वी चीन में इसका असर देखने को मिलेगा। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने बाढ़, भूस्खलन और ऊंची समुद्री लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। चक्रवात के कारण अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री हान दुक सू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हिनामनोर जैसा तूफान इतिहास में कभी नहीं आया। फोहांग में पोस्को द्वारा संचालित विशाल इस्पात संयंत्र में आग लगने की खबर है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह आग चक्रवात के कारण लगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,268