Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

एक के बाद एक भूकंप के दो भीषण झटके से दहल उठा चीन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एक के बाद एक भूकंप के दो भीषण झटके से दहल उठा चीन
विज्ञापन
एबीएन सेंटल डेस्क। आज दोपहर चीन के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गये हैं, जिसकी वजह से नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, भूकंप की वजह से कितना नुकसान हुआ है, इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है, लेकिन अफगानिस्तान में भी इसी तरह के झटके दो महीने पहले महसूस किए गये थे, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर ने कहा कि सोमवार दोपहर में चीन के सिचुआन प्रांत के पश्चिम में एक पहाड़ी इलाके में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र लुडिंग शहर में 16 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। सेंटर ने कहा कि, सिचुआन की राजधानी चेंगदू से लगभग 180 किमी (111 मील) दक्षिण-पश्चिम में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गये हैं और चांग्शा और जियान जैसे दूर के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने भी कहा है कि, उन्होंने भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं और घर हिलने के बाद वो अपने अपने घरों से बाहर आ गये। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले भूकंप के झटके के कुछ मिनट बाद, लुडिंग के पास यान शहर में 4.2 की तीव्रता वाला दूसरा भूकंप आया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आपको बता दें कि, इससे पहले साल 2013 में यान एक मजबूत भूकंप के झटके आये थे, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गये थे और हजारों घायल हो गये थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,190