Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

पाकिस्तान : नासा की तस्वीरों ने दिखायी सिंधु नदी की भयावहता, बाढ़ से बनी 100 किमी की झील

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पाकिस्तान : नासा की तस्वीरों ने दिखायी सिंधु नदी की भयावहता,  बाढ़ से बनी 100 किमी की झील
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान में खतरनाक बाढ़ से बुरे हाल है। बाढ़ ने सिंध प्रांत में सिधु नदी के तेज प्रवाह के चलते 100 किलोमीटर चौड़ी एक आंतरिक झील बना डाली है। यह जानकारी उपग्रह से मिले चित्र से हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक NASA के मोडिस उपग्रह सेंसर से 28 अगस्त को ली गई नई तस्वीरें दिखाती हैं कि कैसे भारी बारिश और सिंध नदी के उफान ने पाकिस्तान के अधिकांश हिस्से को जलमग्न कर दिया है। अंतरिक्ष से ली गई तस्वीरों में दिख रहा है कि लगभग 100 किमी चौड़ी झील बन गई है। फसल का एक बड़ा हिस्सा पानी में समा गया है। तस्वीर में दिखने वाला पानी नीले रंग में है। यहां पहले कभी मिट्टी और घास हुआ करती थी लेकिन अब यहां झील नजर आ रही है। पाकिस्तानी मौसम विभाग का कहना है कि जब से उन्होंने मौसम का रिकॉर्ड रखना शुरू किया है तब से ये अब तक के सबसे खराब हालात हैं। पाकिस्तान के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून की भीषण बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या गरुवार को 1,186 हो गई। वहीं, अधिकारी हजारों प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री मुहैया कराने के प्रयास में जुटे रहे। पिछले तीन दशकों में मॉनसून के दौरान भीषण बारिश से बाढ़ की शुरुआत हुई जिससे बलूचिस्तान और सिंध प्रांतों समेत देश का एक तिहाई हिस्सा जलमग्न हो गया।
विज्ञापन