एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान पर बिजली-पानी के बाद एक और भारी संकट आ गया है, जिससे पूरे देश को इस मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान में इंटरनेट सर्विस काफी डाउन हो रही है, पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में इंटरनेट यूज करने वालों को काफी ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट में खराबी का मुख्य कारण केबल बताया जा रहा है, पाकिस्तान में इंटरनेट संकट भी गहराता जा रहा है, इस समस्या से लोगों को फिलहाल निजात नहीं मिलने वाली है।
आईटी और टेलीकॉम मंत्री बोले :
इंटरनेट आउटेज का प्रमुख कारण बाढ़ रहा, पानी को हटाने के लिए हैवी मशीनरी का उपयोग किया गया जिससे फाइबर-ऑप्टिक्स केबल्स डैमेज हो गए। पाकिस्तान के आईटी और टेलीकॉम मंत्री ने इसको लेकर टेक्निकल रिपोर्ट में मांगी है, उन्होंने निकट भविष्य में ऐसी घटनाएं ज्यादा होने की भी बात कही है।