Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर हमला, सभी उड़ानें रद्द

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर हमला, सभी उड़ानें रद्द
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। तालिबान से त्रस्त अफगानिस्तान पर लगातार हमले बढ़ते जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार देश के कंधार हवाई अड्डे पर रॉकेट से हमला किया गया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने इस घटना की जानकारी दी है। समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि कंधार हवाईअड्डे पर लगातार तीन रॉकेट दागे गए जिनमें से दो रनवे से टकरा गए। इसके बाद हवाईअड्डे से सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। इस बीच काबुल में नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने इस रॉकेट हमले की पुष्टि की है। तालिबान ने कंधार के बाहरी इलाके में हफ्तों तक लगातार हमले किए हैं जिससे वहां खौफ का माहौल पैदा हो गया है कि विद्रोही प्रांतीय राजधानी पर कब्जा करने की कगार पर हैं। देर रात हुए इस हमले में किसी की भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हमले के बाद सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार हमले के पीछे तालिबान का हाथ माना जा रहा है, क्योंकि ये हमला ऐसे समय हुआ है, जब तालिबान के लड़ाकों ने हेरात, लश्कर गाह और कंधार को चारों तरफ से घेर रखा है।
विज्ञापन