Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

मोदी ने फिलीपींस के 17वें राष्ट्रपति से फोन पर की बात, दी बधाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मोदी ने फिलीपींस के 17वें राष्ट्रपति से फोन पर की बात, दी बधाई
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर से फोन पर बातचीत की और उन्हें फिलीपींस के 17वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों की समीक्षा की और हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच सहयोग में तीव्र प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। श्री मोदी ने भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी (पूर्व के देशों के साथ काम करने की नीति) और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बारे में भारत की सोच की दिशा में फिलीपींस द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका के महत्व को दोहराया।उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को और विस्तार देने की इच्छा व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने श्री मार्कोस जूनियर का भी आश्वासन दिया कि भारत फिलीपींस के विकास की योजनाओं और परियोजनाओं में पूरी सहायता करेगा। श्री मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति के बीच यह वार्ता ऐसे समय हुई है जबकि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पलोसी की इसी सप्ताह ताइवान यात्रा पर चीन ने तीखी आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,197