एबीएन सेंट्रल डेस्क। अफगानिस्तान के काबुल में बड़े धमाके की जानकारी मिली है। खबर है कि काबुल के सरकारीज इलाके में एक गाड़ी में ये धमाका हुआ है। धमाके में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 अन्य घायल हो गए हैं। तालिबान के एक अधिकारी ने बताया कि धमाका शिया इलाके में एक मस्जिद के पास हुआ। उन्होंने बताया कि यहां एक गाड़ी में छिपा हुआ बम ब्लास्ट कर गया है, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गये। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।