Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

ताइवान का दावा... 68 चीनी विमान और 13 युद्धपोतों ने पारी की मध्य रेखा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ताइवान का दावा... 68 चीनी विमान और 13 युद्धपोतों ने पारी की मध्य रेखा
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका की हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान यात्रा के बाद चीन और ताइवान के बीच लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी बीच, ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि 68 चीनी विमानों, 13 युद्धपोतों ने मध्य रेखा को पार किया है। ताइवान ने चीन की इस हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की है। ताइपे सेना ने कहा कि, हम चीनी सेना के द्वारा जानबूझकर जलडमरू मध्य की मध्य रेखा को पार करने और ताइवान के आसपास समुद्र व हवा में इस तरह की हरकत करने के लिए निंदा करते हैं। इससे पहले बीते दिन चीन ने सैन्य अभ्यास के दौरान ताइवान के आसपास कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और फाइटर जेट्स को तैनात किया था। ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने अमेरिका के तीसरी सबसे बड़ी नेता व प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पिलोसी की यात्रा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और इसके जवाब में चीन द्वारा शुरू किए गए सैन्य अभ्यास की कड़ी आलोचना की। वू बीबीसी से शुक्रवार को बात करते हुए चीन की ओर से की गयी कारर्वाई को बहुत उकसाने वाला तथा एशिया में शांति और स्थिरता लिए बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि ताइवान चीन के सपनों के विस्तार का आखिरी टुकड़ा नहीं है। उनका यह बयान चीन के मिसाइल प्रक्षेपण किये जाने के बाद आया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने गुरुवार को चीन द्वारा ताइवान के ऊपर से मिसाइल दागने की बात पर कोई टिप्पणी नही की। वाशिंगटन में जापानी दूतावास ने कहा कि उसका मानना है कि चीन द्वारा दागी गई चार मिसाइलें द्वीप की राजधानी ताइपे के ऊपर से गुजरी थी। पर हुआ ने कहा मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,286