Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

"मंकीपॉक्स" की भयावहता देख अमेरिका ने लगायी हेल्थ इमरजेंसी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
"मंकीपॉक्स" की भयावहता देख अमेरिका ने लगायी हेल्थ इमरजेंसी
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका तेजी से फैल रहे "मंकीपॉक्स" के प्रति सरकारी जवाबी कार्रवाई को बढ़ाने के लिए इस बीमारी को जन स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित कर दिया है। देश में पहले से ही 6600 से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इस घोषणा से इस वायरस का मुकाबला करने के लिए संघीय धन एवं संसाधनों को लगाने में मदद मिलेगी। इस मामले से जुड़े लोगों ने इस घोषणा से पहले अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर इसकी जानकारी दी। यह घोषणा ऐसे समय होने जा रही है जब बाइडेन प्रशासन मंकीपॉक्स के टीके की उपलब्धता को लेकर आलोचनाओं का सामना कर चुका है। न्यूयार्क और सान फ्रांसिस्को जैसे बड़े शहरों में क्लीनिकों का कहना है कि मांग को पूरा करने के लिए उन्हें दो खुराक वाले टीके की पर्याप्त मात्रा नहीं मिली है। कुछ को तो पहली खुराक की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दूसरी खुराक देना बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,150