एबीएन सेंट्रल डेस्क। नेपाल के काठमांडू में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। इसका केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू से 147 किमी दक्षिण पूर्व में था। भूकंप की वजह से फिलहाल किसी भी तरह से नुकसान की कोई खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक भूकंप का असर नेपाल से लगने वाले बिहार के भी कई जिलों में देखने को मिला है। सूत्रों के मुताबिक नेपाल से सटे बिहार के मधुबनी, समस्तीपुर, अररिया, कटिहार, सीतामढ़ी में रविवार सुबह 7ः58 बजे धरती हिली। इससे पहले पिछले महीने ही नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र काठमांडू से 161 किमी दूर था।