Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

पाक में अफगान राजदूत की बेटी के किडनैप से भड़का तालिबान, बोला- इनको कानूनी कटघरे में लाओ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पाक में अफगान राजदूत की बेटी के किडनैप से भड़का तालिबान, बोला- इनको कानूनी कटघरे में लाओ
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। तालिबान ने पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के अपहरण की निंदा करते हुए कहा कि इस कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। दोहा में तालिबान के राजनीतिक कायार्लय के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने ट्वीट कर कहा, पाकिस्तान में अफगानिस्तान की एक लड़की के अपहरण और उसके साथ हिंसा की घटना की हम निंदा करते हैं। तालिबान ने कहा- हम पाकिस्तान सरकार से अपराधियों को गिरफ्तार करने और उन्हें दंडित करने के अपने प्रयासों को तेज करने का आग्रह करते हैं ताकि इस तरह के कृत्यों के कारण दोनों देशों के बीच नफरत न पैदा हो। अफगानिस्तानी मंत्रालय के अनुसार 16 जुलाई को राजदूत की बेटी का इस्लामाबाद में घर जाते समय अपहरण कर लिया गया था और कई घंटों की यातना के बाद रिहा किया गया था। इस घटना के बाद शनिवार को अफगानिस्तान ने काबुल में पाकिस्तानी राजदूत को विरोध दर्ज कराने के लिए तलब किया और पाकिस्तान से जिम्मेदार लोगों को दंडित करने एवं अफगानिस्तानी राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इसके बाद रविवार को अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से अपने राजदूत और वरिष्ठ राजनयिकों को वापस बुला लिया।
विज्ञापन