Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

पांच सितंबर को होगा ब्रिटेन के नए पीएम के नाम का ऐलान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पांच सितंबर को होगा ब्रिटेन के नए पीएम के नाम का ऐलान
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। बोरिस जॉनसन का स्थान लेने वाले ब्रिटेन में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के नए नेता एवं देश के नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा पांच सितंबर को की जाएगी। पार्टी के नेतृत्व के चुनाव के लिए जिम्मेदार निकाय ने सोमवार को यह जानकारी दी। नया प्रधानमंत्री निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का स्थान लेगा। 1922 कमेटी ऑफ कंजर्वेटिव बैकबेंच के सांसदों ने चुनाव के लिए समय सारिणी और नियम निर्धारित किए। चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर मंगलवार को शुरू और समाप्त भी होगी। प्रधानमंत्री पद के लिए अब तक 11 लोग दावेदारी पेश कर चुके हैं। ब्रिटेन के भारतीय मूल के पूर्व कैबिनेट मंत्री ऋषि सुनक और विदेश मंत्री लिज़ ट्रस कंजर्वेटिव पार्टी में बोरिस जॉनसन की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे हैं। 1922 समिति के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रैडी ने कहा, निश्चित ही, पांच सितंबर को हमारे पास इसका जवाब होगा और पार्टी का नया नेता निर्वाचित होगा तथा उसकी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन