Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

अमेरिका : शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग, 9 की मौत, 57 घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अमेरिका : शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग, 9 की मौत, 57 घायल
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग की खबर सामने आ रही है। घटना शिकागो से 25 मील दूर शिकागो के उपनगर हाईलैंड पार्क की है। फायरिंग में 9 लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हैं। लेक काउंटी शेरिफ के ऑफिस ने यह जानकारी दी है। ऑफिस ने लोगों को इलाके से दूर जाने को कहा है जिससे पुलिस अपना काम कर सके। पुलिस के अनुसार दो व्यक्तियों ने गोलियां चलाई हैं। बताया जाता है कि परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई लेकिन फायरिंग होने पर 10 मिनट बाद ही परेड रोक दी गई। "सन टाइम्स" के संवाददाता ने कहा कि उसने खून में लथपथ कुछ शवों पर कंबल ढंका हुआ देखा है। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार पत्र को बताया कि उन्होंने गोलीबारी की आवाज सुनी है। परेड में जाने वाले सैंकड़ों लोगों में से कुछ खून में लथपथ दिखे। वे अपनी कुर्सियां, बच्चों का सामान और कंबल वहीं छोड़कर भाग गए। कुछ घंटे बाद ही आरोपी गिरफ्तार : वहीं, हमले के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने इस गोलीबारी के एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 22 साल है और इसका नाम रॉबर्ट क्रिमो है। लेक काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि आरोपी क्रिमो हिरासत में है। उससे पूछताछ जारी है। हमले में और भी कई एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने ये भी बताया कि गोली लगने से घायल हुए बच्चों समेत करीब 24 लोग जो घायल हैं, उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। अमेरिकी प्रतिनिधि ने मौत पर जताया दुख : इस हमले के बाद अमेरिका के नेताओं ने भी दुख जताया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले पर अमेरिकी प्रतिनिधि ब्रैड श्नाइडर ने बताया कि हाईलैंड पार्क में जब फायरिंग शुरू हुई हुई तब वह और उनके जिले की अभियान टीम परेड में सबसे आगे की ओर थे। श्नाइडर ने ट्विटर पर कहा, कई लोगों की जान जाने और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हमले के शिकार सभी लोगों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं...।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,329