Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

अफगानिस्तान में भूकंप ने ली 3200 की जान

अफगानिस्तान में भूकंप ने ली 3200 की जान
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 3200 लोगों की जान चली गई. देश की सरकारी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी. सरकारी समाचार एजेंसी ‘बख्तर’ ने बुधवार को मृतक संख्या के संबंध में जानकारी दी और बताया कि बचाव कर्मी हेलीकॉप्टर से मौके पर पहुंच रहे हैं। पक्तिका प्रांत में आए 6 तीव्रता के भूकंप के संबंध में अधिक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। यह आपदा देश पर ऐसे समय में आई है, जब अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान के देश को अपने नियंत्रण में लेने के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने अफगानिस्तान से दूरी बना ली है। इस स्थिति के कारण 3.8 करोड़ की आबादी वाले देश में बचाव अभियान को अंजाम देना काफी जटिल होने की आशंका है। तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता बिलाल करीमी ने ट्वीट किया, पक्तिका प्रांत के चार जिलों में भीषण भूकंप में, हमारे देश के सैकड़ों लोग हताहत हुए हैं और कई मकान तबाह हो गए। उन्होंने कहा, हम सभी सहायता एजेंसियों से आग्रह करते हैं कि स्थिति को संभालने के लिए तुरंत अपने दल मौके पर भेजें। इस बीच, पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के अनुसार पाकिस्तान के पेशावर, इस्लामाबाद, लाहौर तथा पंजाब के अन्य हिस्सों और खैबर-पख्तूनख्वा के प्रांतों में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीय भूमध्य भूकंपीय केंद्र (ईएमएससी) के अनुसार, भूकंप के झटके अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में महसूस किए गए। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में खोस्त से 44 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में 50.8 किलोमीटर की गहराई पर था। पाकिस्तान में भूकंप देर रात स्थानीय समयानुसार एक बजकर 54 मिनट पर आया। पाकिस्तान भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है और अकसर यहां भूकंप आते हैं। एक सप्ताह के भीतर आया यह दूसरा भूकंप है। इससे पहले खबर आई थी कि अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 155 लोगों की मौत हो गई। देश की सरकारी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी थी। बाद में ये संख्या बढ़कर 3200 हो गई। 17 जून को देश में 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। देश में 2005 में एक भीषण भूकंप में 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,892