Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

कैंसर से जंग लड़ रहे व्लादिमीर पुतिन की हालत गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कैंसर से जंग लड़ रहे व्लादिमीर पुतिन की हालत गंभीर
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं और यूक्रेन में जो हो रहा है उसका एक कारण यह बीमारी भी है। एक पूर्व ब्रिटिश जासूस ने यह दावा किया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पुतिन को क्या बीमारी है। लेकिन इस ब्रिटिश जासूस ने कहा कि यूक्रेन पर हमला निश्चित रूप से पुतिन की इस बीमारी का कारण हो सकता है। क्रिस्टोफर स्टील, जिन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प और 2016 के अमेरिकी चुनाव अभियान में रूसी हस्तक्षेप के आरोप को लेकर एक डोजियर लिखा था। उन्होंने स्काई न्यूज को बताया कि निश्चित रूप से हम रूस और अन्य माध्यमों से जो सुन रहे हैं वह यह है कि पुतिन वास्तव में गंभीर रूप से बीमार हैं। इस बीच रूसी नेता से करीबी संबंध रखने वाले एक खास व्यक्ति ने कथित तौर पर यह कहा है कि पुतिन ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। अमेरिकी पत्रिका न्यू लाइन्स को मिली एक रिकॉर्डिंग में इस शख्स को पश्चिमी बिजनेसमैन के साथ पुतिन की सेहत पर चर्चा करते हुए सुना गया था। इससे पहले पुतिन के ऑपरेशन को लेकर एक लोकप्रिय टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर पर दावा किया गया था। इसमें बताया गया कि पुतिन के ऑपरेशन की पुष्टि क्रेमलिन के एक विश्वसनीय सूत्र ने की है। पुतिन को 18 महीने पहले पेट का कैंसर और पार्किंसन नाम की बीमारी है। वहीं, कुछ दिनों पहले डेली मेल में छपी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि, डिमेंशिया, पार्किंसंस रोग या कैंसर के लिए स्टेरॉयड ट्रीटमेंट लेने की वजह से पुतिन दिमागी बीमारी से पीड़ित हो गए हैं। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 5 वर्षों में उनके फैसले लेने के तरीके में बदलाव आया है। इस साल ईस्टर के दौरान भी मॉस्को के एक चर्च में पहुंचे पुतिन के हाव-भाव को लेकर उनके बीमार होने का अंदेशा जताया गया था। हालांकि हर बार इन दावों का खंडन किया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,107