Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

17 मई से यूक्रेन में फिर शुरू होगा भारतीय दूतावास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
17 मई से यूक्रेन में फिर शुरू होगा भारतीय दूतावास
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भारत सरकार फिर से यूक्रेन के दूतावास को खोलने जा रही है। 17 मई से यूक्रेन में भारतीय दूतावास फिर से काम करना शुरू कर देगा। बताते चलें कि रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद भारत ने यूक्रेन में स्थित अपना दूतावास अस्थाई रूप से बंद कर दिया था। भारत सरकार ने यूक्रेन में मौजूद दूतावास की मदद से फरवरी और मार्च के महीने में करीब 22 हजार भारतीयों को निकाला था। भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया था, इस ऑपरेशन में 100 से अधिक उड़ानें संचालित की गईं, जिसमें करीब 22 हजार से लोगों को निकाला गया था। गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन के नाटो में शामिल होने के फैसले के खिलाफ फरवरी में जंग छेड़ दी थी, जिसके बाद कई देशों ने यूक्रेन में अपने दूतावास अस्थाई रूप से बंद कर दिए थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,103