Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

चीन : टेकआफ के समय रनवे से फिसला विमान, कई यात्री घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चीन : टेकआफ के समय रनवे से फिसला विमान, कई यात्री घायल
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन के दक्षिण-पश्चिम चोंगकिंग शहर में गुरुवार को तिब्बत एयरलाइंस के एक विमान के रनवे से उतरने के कारण उसमें आग लग गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि तिब्बत जा रहे विमान में 113 यात्री और चालक दल के 9 सदस्य सवार थे। विमान से सभी लोगों को निकाल लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि हादसे में कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। सरकारी चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क की खबर के अनुसार, हताहत हुए लोगों की सटीक संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार, चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) द्वारा जारी किए गए वीडियो में चोंगकिंग जियांगबेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तिब्बत एयरलाइंस के विमान के आगे के हिस्से से आग की लपटें और काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। लोग अफरा-तफरी में पिछले दरवाजे से विमान से निकलते नजर आ रहे हैं। आग पर काबू पा लिया गया है और रनवे फिलहाल बंद है। विमान तिब्बत के न्यिंगची के लिए रवाना होने वाला था और तभी उसमें आग लग गई। घटना की जांच की जा रही है। हालिया हफ्तों में चीन में दुर्घटनाग्रस्त हुआ यह दूसरा विमान है। बोइंग 737 विमान 12 मार्च को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी 132 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन