Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

उत्तर कोरिया के परीक्षणों से खौफजदा अमेरिका ने बुलाई आपात बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
उत्तर कोरिया के परीक्षणों से खौफजदा अमेरिका ने बुलाई आपात बैठक
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। अमेरिका ने संभवत: पनडुब्बी से किए उत्तर कोरिया के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बुधवार को आपात बैठक बुलाई है। सुरक्षा परिषद की क्रमवार मिलने वाली अध्यक्षता के तहत अमेरिका इस महीने इसका अध्यक्ष है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन के एक प्रवक्ता ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि उत्तर कोरिया के परीक्षणों को लेकर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई गई है। बैठक बुधवार को किए गए जाने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया ने संभवत: पनडुब्बी से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल का शनिवार को परीक्षण किया था। इस हफ्ते में यह उत्तर कोरिया का दूसरा परीक्षण है तथा इससे संकेत मिलते हैं कि वह आने वाले समय में और परमाणु परीक्षण कर सकता है। सिन्पो शहर के पूर्वी बंदरगाह के समीप समुद्र से यह परीक्षण किया गया, जहां उत्तर कोरिया का पनडुब्बियों का निर्माण करने वाला एक बड़ा शिपयार्ड है। यह ताजा परीक्षण उत्तर कोरिया का इस साल का 15वां मिसाइल परीक्षण है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,055