Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

बीजिंग : कोरोना परीक्षण का नया दौर शुरू, शंघाई में परीक्षाएं टली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीजिंग : कोरोना परीक्षण का नया दौर शुरू, शंघाई में परीक्षाएं टली
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत के शहरों को देखकर यह कहा जा सकता है कि यहां कभी कोरोना हुआ ही नहीं था। दुकान, बसें, रेलवे स्टेशन देख लीजिए ऐसा लगेगा कि कभी कोरोना था। वहीं दूसरी ओर पड़ोसी देश चीन में कोरोना से हालात बिगड़ गए हैं। चीन में कोरोना वायरस के मामले कम नहीं हो रहे हैं। वहीं चीन की राजधानी बीजिंग में शनिवार को कोविड-19 के लिए बड़े पैमाने पर परीक्षण का नया दौर शुरू किया गया और इसके लिए बस मार्ग तथा मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया। जबकि शंघाई में शून्य कोविड नीति की सख्ती का विरोध शुरू हो गया है। यहां प्रतियोगी परीक्षाएं भी रोक दी गई हैं। दरअसल, चीनी प्रशासन बीजिंग में शंघाई जैसा कोरोना प्रसार नहीं चाहता है इसलिए पहले से ही सख्ती कर रहा है जबकि देश की आर्थिक राजधानी शंघाई के 2.5 करोड़ लोग भोजन और चिकित्सा देखभाल तथा आय खत्म होने के चलते विरोध प्रदर्शन पर उतारू हो गए हैं। हालांकि कुछ लोगों को प्रकाश व हवा के लिए बाहर जाने की अनुमति दी गई है लेकिन अधिकांश निवासियों का कहना है कि अभी भी वे अपना आवास छोड़ नहीं सकते हैं। शंघाई में शनिवार को अधिकारियों ने छात्रों के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा को एक माह के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,358