Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

...आखिर ऐसा क्या हो गया कि आधी रात घर छोड़ भागने लगे पाकिस्तान और फिलीपींस के लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
...आखिर ऐसा क्या हो गया कि आधी रात घर छोड़ भागने लगे पाकिस्तान और फिलीपींस के लोग
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान और फिलीपींस में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लोग डर कर अपने घरों से बाहर सड़कों पर आ गए। अभी तक दोनों देशों में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पाकिस्तान में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके : पाकिस्तान में बसे शहर दलबंदिन से 49 किलोमीटर दक्षिण की ओर शुक्रवार रात करीब पौने एक बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी जानकारी दी है। भूकंप का केंद्र 28.4517 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 64.3204 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10.0 किमी की गहराई पर देखा गया। फिलीपींस में भी भूकंप : फिलीपींस में बोबोन नामक क्षेत्र से 77 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर शुक्रवार रात करीब बारह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी जानकारी दी है। भूकंप का केंद्र 28.4517 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 64.3204 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 68.27 किमी की गहराई पर देखा गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,592