Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

अफगानिस्तान : दो धमाकों से दहला मजार-ए-शरीफ शहर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अफगानिस्तान : दो धमाकों से दहला मजार-ए-शरीफ शहर
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अफगानिस्तान के शहर मजार-ए-शरीफ में दोहरे विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है। इन विस्फोटों में नौ लोग मारे गये और 13 अन्य घायल हो गये। समाचार एजेंसी एएफपी ने शुक्रवार को बताया कि आईएस की इस्लामिक स्टेट- खुरासान प्रांत शाखा ने हमले की जिम्मेदारी ली है। वह वर्ष 2015 से अफगानिस्तान और पड़ोसी देश पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। समूह ने इससे पहले भी कई हमलों की जिम्मेदारी ली है। गौरतलब है कि बल्ख प्रांत के मजार-ए-शरीफ में गुरुवार को दो विस्फोट हुए, जिसमें कम से कम नौ लोग मारे गये और 13 अन्य घायल हो गये। पहला धमाका एक शैक्षणिक संस्थान के पास किया गया, जबकि दूसरा विस्फोट एक वाहन में किया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,803