Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

पाकिस्तान : जलने से नौ बच्चों की मौत, 20 जख्मी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पाकिस्तान : जलने से नौ बच्चों की मौत, 20 जख्मी
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। पाकिस्तान के दादू जिला में महार शहर के नजदीक फैज मोहम्मद गांव में आग में झुलसने से नौ बच्चों की मौत हो गयी तथा 20 अन्य जख्मी हुये हैं। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक आग सोमवार रात एक कुटिया के रसोई घर में लगी थी और देखते ही देखते आसपास के क्षेत्रों में फैल गयी। थोड़ी देर में आग ने करीब 50 या उससे अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग में करीब 150 मवेशियां भी जलकर मर गयीं। दादू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इरफान अली समू ने नौ लोगों के मरने की पुष्टि की और बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्ट के लिए महार तालुका अस्पताल में भेजा गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने इस घटना को लेकर त्वरित कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि आग सोमवार को रात साढ़े नौ बजे लगी थी तथा मंगलवार सुबह नौ बजे तक लगी रही।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,629