Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

यूक्रेन में एयर रेड अलर्ट : क्रेमिन्ना में घुसी रूसी सेना, लवीव व इरपिन में मिसाइल हमलों में 276 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
यूक्रेन में एयर रेड अलर्ट : क्रेमिन्ना में घुसी रूसी सेना, लवीव व इरपिन में मिसाइल हमलों में 276 की मौत
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन-रूस के बीच 2 माह से जारी जंग अब खतरनाक दौर में पहुंच चुकी है। मारियूपोल में रूसी सेना लगातार बमबारी कर रही है। यूक्रेन के अनुसार इरपिन व लवीव में रूसी मिसाइल हमले में 276 लोगों की मौत हुई है। इरपिन में 269 व लवीव में रूसी सेना के मिसाइल हमले में 7 लोग मारे गए हैं। रूस की ओर से तेज किए गए हमलों के बीच यूक्रेन में एयर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है रूसी सैनिक अब क्रेमिन्ना कस्बे की गलियों तक पहुंच गए हैं और इसके चलते बचाव अभियान असंभव हो गया है। यूक्रेन की सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया क्रेमिन्ना उन दो कस्बों में से एक है, जहां रूसी बल सोमवार को घुसने में सफल रहे। लुहांस्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासक सेरही हैदाई ने कहा कि कस्बे पर देर रात भारी गोलाबारी की गई, 7 आवासीय इमारतों को आग लगा दी गई और ओलंपस खेल परिसर को निशाना बनाया गया। इस परिसर में देश की ओलंपिक टीम के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण होता है। यूक्रेनी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि रूसी सेना 300 मील (480 किलोमीटर) से अधिक दूरी के मोर्चे पर हमला कर रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बल लुहांस्क और दोनेत्स्क क्षेत्रों में हमला कर रहे है। ये क्षेत्र डोनबास और जपोरजिÞया दोनों का हिस्सा हैं। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ओलेकसिय डानोलिव ने कहा, आक्रमणकारियों ने हमारी रक्षा पंक्ति को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन हमारी सेना डटी हुई है। वे केवल दो शहरों क्रेमिन्ना और एक अन्य छोटे शहर में घुसने में सफल रहे। उन्होंने कहा, हम अपने किसी क्षेत्र में हार नहीं मानेंगे। रूस ने ल्वीव और यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में भी बमबारी की। रूसी सेना ने कहा कि उसकी मिसाइलों ने पिछले दिनों पूर्वी और मध्य यूक्रेन में 20 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें गोला-बारूद डिपो, कमान मुख्यालय और सैनिकों और वाहनों के समूह शामिल थे। नेशनल गार्ड की अजोव रेजीमेंट के कमांडर डेनिस प्रोकोपेंको ने सोमवार को कहा कि रूस ने मारियुपोल इस्पात संयंत्र पर बमबारी की, जहां यूक्रेनियों ने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। प्रोकोपेंको ने सोमवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि आम नागरिक संयंत्र की सुरंगों में शरण ले रहे हैं, इसके बावजूद बमबारी जारी है। रूस ने अनुमान लगाया कि 2,500 यूक्रेनी सैनिक और भाड़े के लगभग 400 विदेशी सैनिक संयंत्र में हैं। यूक्रेन ने अनुमान लगाया कि मारियुपोल में 21,000 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने पूर्वी यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए हमला शुरू कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, अब हम बता सकते हैं कि रूसी बलों ने डोनबास के लिए युद्ध आरंभ कर दिया है। पूरी रूसी सेना का एक बड़ा हिस्सा इस हमले पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,070