Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

अफगानिस्तान : काबुल के 2 स्कूलों में ब्लास्ट, छह स्कूली छात्रों ने गंवायी जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अफगानिस्तान : काबुल के 2 स्कूलों में ब्लास्ट, छह स्कूली छात्रों ने गंवायी जान
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अफगानिस्तान के काबुल में मंगलवार सुबह दो स्कूलों में ब्लास्ट हुए। एक स्कूल में फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इन धमाकों में अब तक 6 स्कूली छात्रों की मौत हुई है। दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लास्ट तब हुए जब बच्चे स्कूल के बाहर खड़े थे। एक स्थानीय सूत्र ने बताया कि पश्चिमी काबुल में स्कूलों के क्षेत्र में दो विस्फोटों के परिणामस्वरूप छह लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। पहला धमाका पश्चिमी काबुल के मुमताज स्कूल के इलाके में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट में कई लोग घायल हो गए। दूसरा धमाका राजधानी के दश्त-ए-बारची जिले के एक अन्य स्कूल के पास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,450