एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस-युक्रेन युद्ध के 50 से अधिक दिन होने के बावजूद दोनों देश न तो झुकने के लिए तैयार हैं न ही बातचीत के जरिए शांति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं। काला सागर में तैनात अपने समुद्री बेड़े के एक प्रमुख युद्ध पोत मोस्कवा के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के बाद रूस को करारा झटका लगा है। युद्ध पोत डूबने के बाद रूस के एक सरकारी टीवी चैनल ने ऐलान किया कि तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो चुका है। लेकिन इसपर रूस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जहाज आग लगने की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ था।
• यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण रूसी युद्धपोत को मिसाइल हमला कर मार गिराया।
• रूस की राजधानी के नाम से प्रेरित युद्धपोत मोस्कवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने व डूबने के बाद रूसी संसद की प्रोपेगेंडा प्रेजेंटर ओल्गा साबेयेवा ने टीवी पर इसके नतीजों के बारे में सनसनीखेज बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसे सुरक्षित तौर पर तीसरा विश्व युद्ध कहा जा सकता है और दावा किया कि यह पक्की बात है।
• अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के अधिकारियों ने मोस्कवा में आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं की। युद्धपोत लंबी दूरी की 16 मिसाइलें ले जाने की क्षमता रखता था।
• जानकारों का कहना है कि युद्धपोत के डूबने से काला सागर में रूस की सैन्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा, यह घटना पहले से ही एक बड़ी ऐतिहासिक भूल के रूप में देखे जाने वाले यूक्रेन युद्ध में रूस की प्रतिष्ठा के लिए बड़ा झटका भी है।
• खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि शहर के पड़ोस में एक आवासीय इलाके में गोलाबारी में सात माह के एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। ओलेह सिनेहुबोव ने एक टेलीग्राम पोस्ट में शुक्रवार को कहा कि 34 अन्य लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन पर रूसी हमले के दौरान खारकीव में भारी गोलाबारी की ।
• यूक्रेन के शीर्ष अधिकारी अगले सप्ताह वाशिंगटन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की बैठक में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव पर चर्चा की जाएगी।
• यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने रूस के हमले का सामना कर रहे मारियुपोल बंदरगाह शहर को लेकर शुक्रवार को एक बैठक में देश के सैन्य नेताओं और खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों के साथ चर्चा की।