Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

पाक गृहमंत्री का बयान : इमरान पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पाक गृहमंत्री का बयान : इमरान पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में रविवार सुबह 11.30 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर कार्यवाही शुरू होगी। माना जा रहा है कि इस दौरान हंगामे के बाद वोटिंग भी आज ही हो सकती है। वहीं इमरान खान ने देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है। नेशनल असेंबली के स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव पेश : अविश्वास प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली के सत्र से पहले स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव पेश किया गया है। यह प्रस्ताव विपक्ष के सदस्य द्वारा पेश किया गया है। उन्होंने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर को हटाने की मांग की है। इमरान खान की हो सकती है गिरफ्तारी : अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद खान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार किया जा सकता है। पाकिस्तान सरकार ने पंजाब के गवर्नर को हटाया : अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले पाकिस्तान सरकार ने पंजाब प्रांत के गवर्नर को हटा दिया है। सरकार ने बताया कि नए राज्यपाल की घोषणा बाद में की जाएगी। फिलहाल, डिप्टी स्पीकर कार्यवाहक राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे। असद कैसर करेंगे सत्र की अध्यक्षता : पाकिस्तान में नेशनल असेंबली की कार्यवाही थोड़ी देर बाद शुरू हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए सत्र की अध्यक्षता नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर करेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,209