Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

रूस के 17,700 सैनिक मरे, 625 टैंक और 143 विमानों का हुआ नुकसान : यूक्रेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रूस के 17,700 सैनिक मरे, 625 टैंक और 143 विमानों का हुआ नुकसान : यूक्रेन
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग लंबे समय तक खिंच गई है। न ही रूस पीछे हटने को तैयार है और न ही यूक्रेन झुकने को। ऐसे में यूक्रेन में भारी तबाही जारी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आॅस्ट्रेलिया, नीरदलैंड व बेल्जियम की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अभी भी रूस के खिलाफ ठोस कदमों का इंतजार कर रहा हूं। हमें हमलावर पर तब तक दबाव बनाना होगा जब तक उसकी आक्रामकता न खत्म हो जाए। रूस के शहर बेल्गोरोद के गवर्नर ने दावा किया है कि उनके यहां के एक तेल डिपो पर यूक्रेनी सेना की ओर से एयरस्ट्राइक की गई है। वहीं, रूस और यूक्रेन के बीच आॅनलाइन माध्यम से वार्ता की शुरूआत भी हुई है। दूसरी ओर यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने 17700 रूसी सैनिकों को मार गिराने का दावा करते हुए रूस को हुए नुकसान का ब्योरा दिया है। यूक्रेन ने रूस के तेल डिपो पर किया हमला : यूक्रेन की सीमा से जुड़े हुए रूसी शहर बेल्गोरोद के गवर्नर ने दावा किया है कि, उनके यहां के एक तेल डिपो पर यूक्रेनी सेना की ओर से एयरस्ट्राइक की गई है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के हेलीकॉप्टरों ने इस पर हमला किया। दरअसल, शुक्रवार सुबह यहां के तेल डिपो में भयानक आग की खबरें सामने आई थीं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,568