Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

चीन में लॉकडाउन, फ्रांस के अस्पताल हाउसफुल, दुनिया में फिर कहर बरपा रहा कोरोना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चीन में लॉकडाउन, फ्रांस के अस्पताल हाउसफुल, दुनिया में फिर कहर बरपा रहा कोरोना
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोरोना वायरस ने एक बार फिर दुनिया पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ महीनों से तमाम देशों में अचानक से इसके मामले बढ़ रहे हैं। चीन बीते दो साल में संक्रमण के सबसे बुरे दौर का सामना कर रहा है। यहां के सबसे अधिक आबादी वाले शहर शंघाई में दूसरे चरण का लॉकडाउन लगाया गया है, जो सोमवार से शुरू हुआ है। फ्रांस में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। यहां 1 फरवरी के बाद से ये संख्या 467 से बढ़कर 21,073 हो गई है। इटली में सोमवार को 30,710 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं, जबकि इससे एक दिन पहले 59,555 मामले मिले थे। इस दौरान मृतकों की संख्या 82 से बढ़कर 95 हो गई है। बीते शुक्रवार को इस देश में 75,616 केस मिले थे और गुरुवार को 81,811 केस दर्ज किए गए। शंघाई में सोमवार को पहले चरण के लॉकडाउन को और सख्त करते हुए दूसरे चरण का लॉकडाउन लागू किया गया है। यहां रोजाना सामने आ रहे मामलों की संख्या 4,400 से अधिक है। लोगों से कहा गया है कि जब तक उनकी जांच ना हो जाए, वह तब तक घरों के भीतर ही रहें। अमेरिका के नया यात्रा परामर्श जारी किया : अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) और विदेश विभाग ने सोमवार को भारत और कुछ अन्य देशों के लिए सरकारी कोविड -19 यात्रा रेटिंग में ढील दी है। सीडीसी ने भारत के लिए अपनी कोविड -19 यात्रा की सिफारिश को स्तर 3: उच्च से स्तर 1: निम्न में बदल दिया है, जो बिना वैक्सीन लगवाए अमेरिकी लोगों से इन स्थानों की यात्रा से बचने का आग्रह करता है। भले ही पिछले कुछ हफ्तों में भारत में कोविड-19 के मामलों में तेजी से कमी आई है, लेकिन एशिया और यूरोप के कुछ हिस्सों में बढ़ते मामलों से चिंता जताई जा रही है कि कहीं देश में संक्रमण की चौथी लहर ना आ जाए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,488