Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

शांति वार्ता में बोला रूस- कीव, चेर्निगिव में सैन्य गतिविधि करेंगे कम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शांति वार्ता में बोला रूस- कीव, चेर्निगिव में सैन्य गतिविधि करेंगे कम
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जंग पिछले एक महीने से चल रहा है और यह युद्ध अनरवत जारी है। हमले में यूक्रेन पूरी तरह से तबाह हो चुका है और उसके लाखों लोग अपना घर छोड़कर दूसरे देशों में भागने को मजबूर हुए हैं। दूसरी ओर जंग को खत्म करने की कोशिशें जारी हैं। सुरक्षा गारंटी के बदले तटस्थ होने को तैयार यूक्रेन : यूक्रेन के वातार्कारों ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन ने रूस के साथ नवीनतम दौर की वार्ता में सुरक्षा गारंटी के बदले तटस्थ स्थिति अपनाने का प्रस्ताव रखा है। इसका मतलब है कि वह सैन्य गठबंधन या मेजबान सैन्य ठिकानों में शामिल नहीं होगा। रूस ने कीव, चेर्निगिव के पास सैन्य गतिविधि को कम करने को कहा : एएफपी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने कीव, चेर्निगिव के पास अपनी सैन्य गतिविधि को ह्यमौलिक रूप सेह्ण कम करने के लिए कहा है। यूक्रेन के वातार्कारों ने यूक्रेन सुरक्षा की गारंटी के लिए ह्यअंतरराष्ट्रीयह्ण समझौते की गुजारिश की है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,077