Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

31 को होगी इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, कुर्सी जाने का खतरा तेज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
31 को होगी इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, कुर्सी जाने का खतरा तेज
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की किस्मत का फैसला आने वाले हफ्ते में होने वाला है। दरअसल, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली सोमवार को एक अहम सत्र के लिए शुरू हुई, जहां विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने 31 मार्च तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया. 31 मार्च शाम चार बजे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। वहीं, इमरान के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 1 से 4 अप्रैल के बीच वोटिंग हो सकती है। दो दिनों के अंतराल के बाद अति-उत्साही नेशनल असेंबली सत्र की शुरुआत की। नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने इसकी अध्यक्षता की। सत्र की शुरुआत होने के बाद विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए डिप्टी स्पीकर से इजाजत मांगी। उन्होंने कहा, मैं अनुरोध करूंगा कि आप (सूरी) इस आइटम को सदन में पेश करने की अनुमति दें, क्योंकि ये प्रस्ताव पहले से ही एजेंडे में था। इसके बाद, यह पता लगाने के लिए मतदान हुआ कि क्या प्रस्ताव को स्वीकार किया जाना चाहिए। नियमों के अनुसार, सदन में मौजूद कुल सांसदों में से कम से कम 20 फीसदी के समर्थन की जरूरत होती है। अविश्वास प्रस्ताव पर 31 मार्च को होगी बहस : अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 161 सांसदों ने हां कहा। इसके बाद शरीफ ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसमें संवैधानिक प्रक्रिया के पहले चरण की सीमा तय की गई. संवैधानिक नियमों के मुताबिक, अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद उसे 3-7 दिनों के बीच वोटिंग होनी होती है। डिप्टी स्पीकर सूरी ने 31 मार्च को शाम 4 बजे तक के लिए नेशनल असेंबली को स्थगित कर दिया। इस दिन अविश्वास प्रस्ताव पर बहस होगी। इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव पर जीत हासिल करने के लिए 342 सदस्यों वाले सदन में 172 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। लेकिन इमरान की राह कठिन नजर आ रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,194