एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म करने के लिए शांति वार्ता चल रही है। इस बीच हमले होना बिलकुल भी कम नहीं हो रहे। यूक्रेन के तमाम शहरों को भारी क्षति पहुंची है।
तुर्की में होगी रूस और यूक्रेन की अगली बैठक : क्रेमलिन ने पुष्टि की है कि रूस-यूक्रेन वार्ता इस सप्ताह तुर्की में होगी, लेकिन आज शुरू होने की संभावना नहीं है।
रॉयटर्स मारियुपोल में मानवीय तबाही का डर बढ़ा : मारियुपोल के मेयर ने कहा कि ये शहर मानवीय तबाही के कगार पर है और इसे पूरी तरह से खाली कर दिया जाना चाहिए। मेयर वादिम बोइचेंको ने कहा कि शहर में लगभग 160,000 नागरिक बिना बिजली के फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 26 बसें नागरिकों को निकालने के लिए इंतजार कर रही थीं, लेकिन रूसी सेना उन्हें सुरक्षित रास्ता देने के लिए तैयार नहीं है।