Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

"कसाई" वाले बयान पर बोले बाइडन- यूक्रेन को कभी जीत नहीं सकेगा रूस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
"कसाई" वाले बयान पर बोले बाइडन- यूक्रेन को कभी जीत नहीं सकेगा रूस
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस ने हमला किया था। इसके बाद से अब तक जंग जारी है। रूस यूक्रेन के कई शहरों को तबाह कर चुका है। जंग के 32वें दिन लवीव और मारियूपोल पर रूसी रॉकेटों से जबरदस्त हमला बोला गया है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि अब मारियूपोल को रूसी हमलों से बचा पाना संभव नहीं है। इससे पहले रूस का बयान आया था कि उसने यूक्रेन में युद्ध के पहले चरण को पूरा कर लिया है। अब वह दूसरे चरण की ओर आगे बढ़ेंगे। एक साम्राज्य को मिटाने पर अमादा तानाशाह- बाइडन- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट कर कहा है कि रूस यूक्रेन को कभी जीत नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि एक तानाशाह एक साम्राज्य को मिटाने पर अमादा है। लेकिन वह आजादी के लिए लोगों की एकजुटता और प्यार को कभी मिटा नहीं पाएगा। बाइडन के बयान पर व्हाइट हाउस की सफाई : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पुतिन को कसाई और सत्ता में नहीं रहना चाहिए जैसे बयानों पर व्हाइट हाउस ने सफाई दी है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि बाइडन का आशय रूस में सत्ता परिवर्तन का आह्वान नहीं था। एक लाख शरणार्थियों को आश्रय देगा अमेरिका : रूसी हमले के बाद यूक्रेन छोड़कर भाग रहे लोगों को अमेरिका शरण देने के लिए तैयार हो गया है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका करीब एक लाख यूक्रनियों को आश्रय देने के लिए तैयार हो गया है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट भी किया है, उन्होंने लिखा कि यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद करने के लिए अपनी हम जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। यूक्रेनी लोग संयुक्त राज्य पर भरोसा कर सकते हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,587