Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

युद्ध खत्म करने की अपील के साथ बोले जेलेंस्की- अपने किसी क्षेत्र को नहीं छोड़ेगा यूक्रेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
युद्ध खत्म करने की अपील के साथ बोले जेलेंस्की- अपने किसी क्षेत्र को नहीं छोड़ेगा यूक्रेन
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए एक महीने हो चुके हैं और युद्ध अनरवत जारी है। हमले में यूक्रेन पूरी तरह से तबाह हो चुका है और उसके लाखों लोग अपना घर छोड़कर दूसरे देशों में भागने को मजबूर हुए हैं। दूसरी ओर जंग को खत्म करने की कोशिशें भी जारी हैं। इटली में रूसी राजदूत, सर्गेई रजोव ने शुक्रवार को कहा कि वह इतालवी समाचार पत्र ला स्टैम्पा पर एक लेख को लेकर मुकदमा करने जा रहे हैं, जिसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की संभावना थी। उन्होंने कहा कि कहने की जरूरत नहीं है कि यह पत्रकारिता और नैतिकता के नियमों के खिलाफ है। रूसी कमांडर पर सैनिकों ने किया हमला : रिपोर्ट- पश्चिमी देशों के अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन में लड़ाई के दौरान एक रूसी ब्रिगेड कमांडर पर कथित तौर पर उसके ही सैनिकों ने हमला कर दिया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि मारियुपोल शहर में एक थिएटर पर रूसी हवाई हमले में लगभग 300 लोग मारे गए थे। रूस के हमलों से बचने के लिए लोग इस थिएटर में शरण लिए हुए थे। टेलीग्राम चैनल पर प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से शहर सरकार ने बताया कि 16 मार्च को थिएटर पर हमले में मृतक संख्या लगभग 300 थी। हालांकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि क्या आपातकालीन कर्मचारियों ने मौके का पूरा मुआयना कर लिया था और प्रत्यक्षदर्शियों को मौके के आंकड़े के बारे में कैसे पता चला। हवाई हमले के तुरंत बाद, यूक्रेनी संसद के मानवाधिकार आयुक्त लुडमिला डेनिसोवा ने कहा था कि 1,300 से अधिक लोग इमारत में शरण लिए हुए हैं। खारकीव के बाहरी इलाके में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा और सुबह से ही लगातार गोलाबारी हो रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,592