Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

बाइडेन के बयान से मंडरा रहा विश्वयुद्ध का खतरा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बाइडेन के बयान से मंडरा रहा विश्वयुद्ध का खतरा
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पोलैंड दौरे से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के एक बयान ने वर्ल्ड वॉर की चिंगारी और भी भड़का दी है। अमेरिका के 46वें प्रेसिडेंट ने कहा है कि बहुत जल्द एक न्यू वर्ल्ड ऑर्डर बनने वाला है, जिसका नेतृत्व अमेरिका के हाथों में होगा। इसके लिए अमेरिका को दुनिया के सभी फ्री देशों को एकजुट करना होगा। माना जा रहा है कि पोलैंड दौरे से पहले बाइडेन ने ये बयान देकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधा है। अमेरिका अब रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सीधे-सीधे एक्शन में आने की चेतावनी दे रहा है। यूक्रेन की ओर से अमेरिका इस युद्ध में शामिल हो सकता है, जिसके बाद वर्ल्ड वॉर की शुरुआत हो सकती है। रूसी मीडिया का दावा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की वर्ल्ड लीडर बनने की महात्वाकांक्षा पूरी दुनिया पर भारी पड़ सकती है। अमेरिका के तेवर दिखाने से कुछ साथी देश पीछे भी हटने लगे हैं और यूरोपियन यूनियन में दरार पड़ने लगी है। हंगरी के टॉप डिप्लोमैट पीटर शिजार्तो ने संकेत दिया है कि वो अमेरिका की ओर से रूस पर लगाए गए नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार कर सकता है, क्योंकि इसके बैकफायर करने की आशंका है। हंगरी ने यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करने के प्लान पर भी आपत्ति जताई है और कहा है कि इससे बहुत बड़ी जंग छिड़ सकती है। रूस ने मारियुपोल पर तेज किया हमला : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पोलैंड दौरे की खबरें आने के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि मारियुपोल में बच्चों को सुरक्षित ले जा रही बस पर रूस ने हमला किया है, जिसमें 4 बच्चे घायल हो गए। डोनबास पर रूस का अटैक तीखा हो चुका है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन फोर्स को निशाना बना रही है। रॉकेट लॉन्चर से हमले कर रही है। इस बीच यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए रूस की ओर से घातक इस्कंदर मिसाइलें दागने के भी वीडियो सामने आ रहे हैं। हालांकि ये मिसाइल कब और कहां दागी गई, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। यूक्रेन पर रूस के केमिकल अटैक करने का भी खतरा मंडराने लगा है। अमेरिका ने दावा किया है कि रूस की सेना यूक्रेन पर खतरनाक केमिकल हमले का प्लान बना रही है, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हो सकती है। वहीं, यूक्रेन की मिलिट्री ने देश की जनता को आगाह किया है कि रूस की सेना अब मिलिट्री टारगेट्स पर नहीं बल्कि हर तरफ हमले कर रही है, इसलिए लोगों को ज्यादा सावधान रहना होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के हमले में 96 साल का एक ऐसा व्यक्ति भी मारा गया, जो हिटलर के नाजी कंसन्ट्रेशन कैंप से भी जिंदा बच गया था। जंग में मारे गए रूस के 10 हजार सैनिक : 27 दिन से जारी जंग ने यूक्रेन की तस्वीर को पूरी तरह से बदल दिया है। हालांकि रूस को भी जंग की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। रूस ने अब खुद स्वीकार किया है कि यूक्रेन युद्ध में अब तक उसके लगभग 10,000 सैनिक मारे जा चुके हैं और इसके डेढ़ गुना सैनिक घायल हैं। एक प्रो क्रेमलिन मीडिया ने ये डेटा रिलीज किया और कुछ ही देर बाद इसे हटा भी लिया गया। अखबार ने दावा किया कि उसकी वेबसाइट हैक कर ली गई थी। लेकिन माना जा रहा है कि रूसी सैनिकों के मारे जाने को लेकर यूक्रेन ने जो दावा किया था, वो सही निकला है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,867